बनवारी साहू महाविद्यालय में गाजर घास उन्मूलन अभियान का शुभारंभ
लातेहार : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बनवारी साहू महाविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार, 17 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर की।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में फैली गाजर घास को हटाने का अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि गाजर घास पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके उन्मूलन से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का उद्देश्य समाज और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा परिसर को गाजर घास मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.