बालूमाथ मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश प्रवक्ता को दी बधाई

बालूमाथ : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता के रूप में प्रतुल नाथ शाहदेव की नियुक्ति पर बालूमाथ पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतुल नाथ शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अखिलेश भोगता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक अनुभवी एवं सक्रिय नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कृष्णा यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, सुनील पांडे, विजय यादव, राजेंद्र साहू (चावल), शैलेश सिंह, कैलाश यादव, महेंद्र यादव, संजीव सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार कुशवाहा, रितेश ठाकुर, निर्मल यादव, अनिल प्रजापति सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.