बैजनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने पर मनोज यादव ने दी बधाई

लातेहार - झारखंड से बैजनाथ राम के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर लातेहार कोषाध्यक्ष मनोज यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ राम का राज्यसभा पहुंचना झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। मनोज यादव ने विश्वास जताया कि बैजनाथ राम राज्यसभा में झारखंड के किसानों, मजदूरों, युवाओं, आदिवासियों तथा वंचित वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।उन्होंने बैजनाथ राम के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके राज्यसभा सदस्य बनने से झारखंड को केंद्र स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और राज्य के विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.