स्विफ्ट कार ने खड़ी हाईवा में मारा टक्कर एक घायल, एक की मौत

 बालूमाथ : रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ टमटम टोला पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे रांची से चतरा जा रही स्विफ्ट कार JH 01DT 2429 ने एक खड़ी हाईवा में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें सवार मो० जुल्फिकार रियान 25 वर्ष पिता मो० इकराम एवं मो० कोनैन पिता मो० हसनैन दोनों चतरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ० संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसी बीच इलाज के दौरान जुल्फिकार रियान की मौत अस्पताल परिसर में हो गई। वही  चिकित्सक ने मो० कोनैन की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जुल्फिकार रियान अपने भतीजा के साथ रांची से चतरा जा रहा था इसी बीच खड़ी हाईवा में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। वही मौका देखकर खड़ी हाईवा फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा थाना चौक के समीप जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेज दिया है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.