कोयला लदी हाईवा की खड़ी हाईवा से टक्कर, चालक का दाहिना पैर कटा

बालूमाथ : बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच 22 पर बुधवार सुबह बालूमाथ ब्लॉक के समीप एक कोयला लदा हाईवा खड़ा हाईवा से टकरा गया। जिसमे हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सागर कुमार 40 वर्ष पिता स्व. राजेश्वर महतो ग्राम दाऊदनगर बिहार निवासी तुबेद से कुशमाही कोयला साइडिंग हाईवा BR 24GC 4345 कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान हाईवा तीखे मोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य हाईवा से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और दुर्घटना में उनका दाहिना पैर कट गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों एवं बालूमाथ पुलिस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ० संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मालिक राजेन्द्र प्रसाद, दाऊदनगर निवासी है। वहीं वाहन का संचालन ब्रजेश सिंह (पिता कोल्शेसर सिंह,मंगरा तुबेद) के ट्रांसपोर्ट से किया जा रहा था।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.