दो अलग-अलग घटनाओं में विषैली सांप काटने से दो लोग अचेत, रिम्स रेफर
बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड बालूमाथ में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को जहरीला सांप ने काट लिया। पहली घटना एकीकृत प्रखंड बालूमाथ के गाड़ी गांव में हुई जहां कामेश्वर भुइयां 60 वर्ष पिता स्वर्गीय रतिया भुइयां ग्राम गाड़ी अपने खेत में हल चला रहा था। इसी बीच जहरीला सांप ने काट लिया परिजनों द्वारा उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सक डॉ० अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर पर कर दिया। वहीं दूसरी घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के लवागड़ा झाबर में घाटी जहां संजू देवी 22 वर्ष पति प्रकाश उरांव ग्राम लवागड़ा अपने घर में लिपाई पुताई का काम कर रही थी। तभी जहरीला सांप ने उसे काट लिया। परिजनों द्वारा संजू देवी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ० दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.