ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल

बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बरियातू के बरछीया के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गिद्दी मोड़ से बालूमाथ आ रहा एक ई-रिक्शा बरछिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा टेम्पो पर सवार चार लोग घायल हो गया। घायलों में मंजू देवी 35 वर्ष पति संजय राम, ग्राम चुमबा बीरबीर थाना बरियातू तबस्सुम खातून 27 वर्ष पति मो. सेराज, ग्राम  सिब्ला थाना बरियातू सरिता देवी 32 वर्ष पति रामावतार गंझू, ग्राम चुमबा बीरबीर थाना बरियातू तथा मो. समफराज अंसारी, पिता मो. सेराज अंसारी, ग्राम  सिब्ला, बरियातू के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जाता है कि उन सभी लोग एक ई रिक्शा टेम्पो में सवार होकर गोनिया से बालूमाथ आ रहा था। इसी बीच बरछिया जंगल के समीप टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.