चंदवा में 5 जुलाई को भाजपा की प्रेस वार्ता, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव करेंगे मीडिया को संबोधित
चंदवा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव रविवार, 5 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे चंदवा स्थित होटल मयूर इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
प्रेस वार्ता में प्रदेश और संगठन से जुड़े समसामयिक राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर भाजपा का पक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला प्रभारी मनीर उराँव, चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह तथा चंदवा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा भी मौजूद रहेंगे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.