मारी पाड़रम सलैया पंचायत में एस.आई.आर. अभियान की दी गई जानकारी, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

हेरहंज (लातेहार) : हेरहंज प्रखंड अंतर्गत मारी पाड़रम सलैया पंचायत में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने किया।

इस अवसर पर भावी प्रत्याशी दामोदर तुरी ने उपस्थित ग्रामीणों को एस.आई.आर. अभियान की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में नरेश गंझू, कल्लू गंझू, खलील खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी लोगों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.