बालू पंचायत में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड की बालू पंचायत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालूमाथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात ने की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे समय पर आवेदन देकर नाम जुड़वाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन कराएं तथा सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर अभियान की जानकारी देते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची को अद्यतन कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर अफजाल मियां, साबिर अंसारी, बादल खान, अरुण कुमार टूरी, जितेंद्र कुमार टूरी, छोटू खान, सन्नू खान, आजाद अंसारी, रहमूल अंसारी, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद सरवर, परवेज अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.