उमराह यात्रा पर रवाना हुए अजलू मियां व यूसुफ मियां का गर्मजोशी से स्वागत, दी गई मुबारकबाद

हेरहंज : हेरहंज प्रखंड से उमराह की पवित्र यात्रा पर रवाना होने वाले अजलू मियां एवं यूसुफ मियां का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सभी ने उनकी यात्रा के सफल एवं सकुशल संपन्न होने तथा इबादत की कबूलियत के लिए दुआ की।

कार्यक्रम में हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान सहित दामोदर तुरी, श्री अंसारी, मतीन अंसारी, मुमताज अंसारी, खलील खान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों यात्रियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और अल्लाह से उनकी सलामती, बेहतर स्वास्थ्य तथा उमराह की इबादत को कबूल फरमाने की दुआ मांगी।

मौजूद लोगों ने कहा कि उमराह की यात्रा हर मुसलमान के लिए अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व रखती है। उन्होंने अजलू मियां एवं यूसुफ मियां से देश, राज्य और क्षेत्र में अमन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए भी दुआ करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक आस्था और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.