बालूमाथ पुलिस ने अभियान चलाकर 100 टन अवैध कोयला किया जब्त
बालूमाथ : लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के भलुवाही ग्राम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में रखे करीब 100 टन अवैध भंडारण किये गए कोयले को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर मेरे नेतृत्व एवं अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा,सीसीएल मगध एवं सीआईएफ फोर्स एवं बालूमाथ पुलिस की टीम गठित की गई और छापेमारी कर 100 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। वहीं पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त है। मौके पर छापेमारी दल में मगध परियोजना के सुरक्षा प्रभारी वह सीआईएसएफ के सुरक्षा बल एवं बालूमाथ थाना के कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.