लातेहार जिला कांग्रेस प्रभारी श निरंजन पासवान जी ने की चंदवा प्रखंड का दौरा।

चंदवा : मंगलवार को चंदवा प्रखंड के कई बूथों में मतदाता पुनरीक्षण एस आई आर का लिया जायजा। इसकी अगुआई चंदवा प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने की। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से निर्धारित समय में करने की बात कही। इस पुनरीक्षण कार्यकम में मनिका विधान सभा प्रभारी पप्पू अजहर ने बूथ नंबर 313 का बहुत तारीफ की उन्होंने ने कहा कि इस बूथ में 981वोटर हैं जो 85%पूर्ण हो जाना काबिले तारीफ है इस बूथ में कार्य कर रहे बी एल ओ एवं कांग्रेस के बी एल ए को दिल के गहराइयों से मुबारकबाद दी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष  कामेश्वर यादव ने कांग्रेस बी एल ए को मार्ग दर्शन देते हुए कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में एक भी मतदाता का नाम एस आई आर पुनरीक्षण मतदाता सूची से वंचित न रहे।
इस कार्यकम में लातेहर जिला कांग्रेस सदस्य अजमतउल्ला अंसारी,अख्तर अंसारी,कर्नलूस एक्का, राम शर्मा,अमित कुमार कुजूर,मनोवर अंसारी,सेवलियर एक्का,निशार हाशमी,बालाजी उरांव,सोनू कुरैशी,महेंद्र उरांव,शक्ति देवी,कवित्री नगेसिया, मोइना खातून,मंजू देवी,शोभा देवी ।अनेकों लोग शामिल थे।

रिपोर्टर : बबलु खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.