AIMIM की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

लातेहार : माको डाक बंगला में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने की, जबकि जिला संयोजक इंजीनियर मो. शहबाज़ की मौजूदगी में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ कमेटियों के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में मो. गफूर आलम को लातेहार नगर अध्यक्ष प्रभारी तथा डॉ. मुफ्ती मुहसिन अमत्रदी को लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई गई। साथ ही अंचल कार्यालयों में गरीबों की जमीन की कथित दलालों द्वारा हो रही खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई। वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने टुबैद कोल माइंस से रैयतों के साथ किए गए वादे पूरे करने की मांग की। वहीं जिला संयोजक मो. शहबाज़ ने बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ने की बात कही और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की। विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भी भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.