लुकइया मोड़-चापी मार्ग को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
चंदवा : लुकइया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, लातेहार ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, लातेहार को निर्देश जारी किया है।
उपायुक्त ने कहा कि उक्त मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होता जा रहा है। यहां आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारण जान-माल की क्षति हो रही है, जो चिंताजनक है। यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाया जाना जनहित में आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोहरदगा जिले के संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटना की रोकथाम से संबंधित सुरक्षा उपायों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही की गयी कार्रवाई से जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.