स्‍वतंत्रता दिवस पर सम्‍मानित किये गये पत्रकार आशीष टैगोर

लातेहार : 80 वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के वरीय पत्रकार आशीष टैगोर को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया गया. सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के बेहतर संंयोजन व मंच संचालन के लिए उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, जिला परिषद सदस्‍य विनोद उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनेाज कुमार ने संयुक्‍त रूप से स्‍मृति चिन्‍हें भेंट किया. मौक पर उप विकास आयुक्‍त श्री अहमद ने कहा क‍ि श्री टैगोर जिला प्रशासन के हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हैं. सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों के चयन और पूर्वाभ्‍यास से ले कर आयोजन तक इनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रहती है. डीइओ साहू ने अपने धन्‍यवाद ज्ञापन संबोधन में श्री टैगोर के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि श्री टैगोर का सहयोग प्रशासन को हमेशा मिलता रहा है. सम्‍मान पाने के बाद श्री टैगोर ने उपायुक्‍त संदीप कुमार व जिला प्रशासन को धन्‍यवाद दिया. उन्‍होने कहा कि सम्‍मान या पुरस्‍कार मिलने से हौसला अफजाई होती है. उन्‍होने अपने सभी शुभेच्‍छुओ को इसके लिए आभार प्रकट किया है.

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.