राजीव गांधी के विचार आज भी देश के लिए प्रासंगिक : आमिर हयात
बालूमाथ : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों, योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हयात ने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी देश की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। युवाओं को देश की शक्ति मानते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर्रहमान ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था। कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने देश के विकास को नई दिशा दी। उनका आधुनिक, प्रगतिशील और मजबूत भारत का सपना आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। जिला कांग्रेस महासचिव मो. जुबैर ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों में देश की एकता, अखंडता, विकास और युवा शक्ति को विशेष स्थान प्राप्त था। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा जनसेवा के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर मुन्ना, प्रिंस, इमरोज, सोनू, कर्मदीव, बादल, तिलेश्वर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.