रक्षाबंधन पर असवय कांचा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच

लातेहार - हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत अंतर्गत असवय कांचा में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मैदान में फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, लातेहार विधानसभा के प्रत्याशी दामोदर तुरी, युवा अध्यक्ष तुलेसर गंझू, कांग्रेस सलैया पंचायत अध्यक्ष नरेश गंझू, सलैया मुखिया पति बसंत गंझू, युवा अध्यक्ष उमेश गंझू एवं मीडिया प्रभारी कुलेसर गंझू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

ईचाक में शिव चर्चा के दौरान ग्रामीणों से संवाद

वहीं,रक्षाबंधन के अवसर पर हेरहंज पंचायत के ईचाक गांव में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मस्थल पर महिलाओं एवं युवाओं के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर संवाद किया गया। कार्यक्रम में कथित ‘काले कानून’ के संबंध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा कर उन्हें जागरूक किया गया।इस दौरान राजेंद्र गंझू, उमेश गंझू, गुरचरण सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.