बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता, 3 लाख रुपये की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
लातेहार - बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से दो व्यक्ति बैग में अफीम लेकर बस बदल-बदलकर चतरा की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बालूमाथ के मुरपा मोड़ के समीप संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे। इसके बाद पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकलेश कुमार यादव 23 वर्ष पिता ननकु यादव,ग्राम बीदरा,थाना पिपराटांड़,जिला पलामू तथा हरेंद्र कुमार यादव 23 वर्ष पिता रामनंदन यादव,ग्राम तितलंगी,थाना पिपराटांड़,जिला पलामू के रूप में हुई है।
इस मामले में बालूमाथ थाना कांड तहत धारा 17(b)/18(b)/22/29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लातेहार जेल भेज दिया। छापेमारी दल में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग सहित बालूमाथ थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.