कांग्रेस नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक व राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लातेहार : लातेहार जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सच्चिदानंद पांडेय से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं का कुशल-क्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

मुलाकात के दौरान व्यक्तिगत मामलों के साथ-साथ राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने आपसी समन्वय और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

मौके पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.