दुर्गा पूजा को लेकर मोंगर में समिति की बैठक, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हुआ चयन

लातेहार - आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार, 06 सितंबर 2026 को ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष के रूप में श्री पिंटू कुमार रजक,उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद एवं लक्ष्मण राम,सचिव श्री रामनरेश प्रसाद,उपसचिव राम नरेश प्रसाद एवं अजय कुमार प्रसाद,कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद गुप्ता तथा उप कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का चयन किया गया। वहीं समिति के सदस्यों में पप्पू कुमार सिंह,आर्केश सिंह,पंकज कुo सिंह (घुटुवा) आलोक कुमार अकेला,जगनारायण कुमार अकेला,श्रीकांत प्रसाद,राधेश्याम सिंह सिंह,राजेश राम,मुकेश सिंह,आकाश कुशवाहा,सुभाष प्रसाद (डॉ.) गोविंद कुमार रजक,विशाल सिंह,अमरनाथ मिश्रा,जिबोध सिंह एवं प्रिंस प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया।

बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा आयोजन में आपसी सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.