सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने खोया कर्मठ जनप्रतिनिधि : लाल मोती नाथ सहदेव

लातेहार - झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ सहदेव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। उनके साथ झामुमो जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।लाल मोती नाथ सहदेव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ, सक्रिय एवं समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है।उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने कार्यों एवं जनसेवा के माध्यम से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में जो पहचान बनाई, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्मरणीय रहेंगे।झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर झामुमो जिला एवं प्रखंड कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.