सुदिव्य सोनू का यूं अचानक चले जाना झारखंड के लिए बड़ी क्षति, लंबे समय तक खलेगी कमी: बैद्यनाथ राम”

लातेहार - राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि एक कर्मठ, लोकप्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि का अचानक चले जाना बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

सांसद बैद्यनाथ राम ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन केवल संगठन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी मुलाकात सोनू से होती थी, उनका व्यवहार बेहद आत्मीय और सहज रहता था। यही सहजता और आत्मीयता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती थी।

उन्होंने कहा कि अपने कार्य, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण सुदिव्य कुमार सोनू हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। राज्यसभा सांसद ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन और विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.