तालाब में डूबने से युवक की मौत
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग ग्राम में तालाब में डूबने से गणेश ठाकुर 45 वर्ष पिता स्वर्गीय मदन ठाकुर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गणेश ठाकुर शनिवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे साइकिल से बालूमाथ से अपने घर चेताग जा रहा था। इसी बीच चेताग ग्राम के समीप बने छठ तलाब के पास से गुजर रहा था और वह असंतुलित होकर तालाब में गिर गया। क्योंकि रात होने के कारण आसपास कोई व्यक्ति नहीं था और वह गहरा पानी में चला गया। इसी बीच बगल से गुजर रहे राहगिरो की इस पर नजर पड़ी। हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग जुटे व गणेश ठाकुर को तालाब से बाहर निकाल कर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक डॉ० दयानंद प्रसाद द्वारा मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बालूमाथ पुलिस बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.