नवरात्रि से पहले चंदवा मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

चंदवा/लातेहार : नवरात्रि के पावन अवसर से पहले चंदवा में स्वच्छता और सेवा की मिसाल पेश की गई। वरिष्ठ पत्रकार राजेशचंद्र पांडेय की अगुवाई में लगातार लगभग 19 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत नगर मंदिर गेट से लेकर करीब एक किलोमीटर तक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर और उसके चारों ओर विशेष रूप से सफाई की गई।

इस अभियान में विवेकानंद किशोर संस्था, बाल सृष्टि उच्च विद्यालय चंदवा तथा एंबीशन कंप्यूटर सेंटर के सदस्य एवं अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। अभियान का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
साफ-सफाई अभियान के उपरांत जरूरतमंद गरीबों के बीच अंगवस्त्र वितरित किए गए और उन्हें भोजन भी कराया गया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक सेवा, आपसी सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, मोहिनीश कुमार विकी, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, रंजू देवी, सिद्दीकी बानो, आशा देवी, रंजू कुमारी, रवि कुमार, शिवानी कुमारी सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।
लगातार लगभग 19 वर्षों से आयोजित हो रही यह पहल धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.