प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर विराट कवि सम्मेलन संपन्न

लातेहार : चंदवा महान कहानीकार प्रेमचंद के पुण्यतिथि के मौके पर चंदवा के सरोज नगर श्री लादू बाबू बैंक्विट हॉल में महान कहानीकार प्रेमचंद की पुण्यतिथि के मौके पर विराट कवि सम्मेलन संपन्न हुआ. मौके पर बतौर मुख्यातिथि डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता सहित चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार सहित अन्य क्षेत्र के विशिष्ठ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. अतिथियों ने प्रेमचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके सभी अतिथियों ने प्रेमचंद के साहित्यिक संसार पर अपनी बातें कहीं. बतौर मुख्यातिथि डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रेमचंद समाज के दलित पिछड़े वंचित शोषित को अपने कथा कहनियों में नायक बनाने का काम किया. साहित्य समाज का आइना है उन्होंने सार्थक किया.  वहीं रामयश पाठक ने भी प्रेमचंद के जीवन से आजके साहित्यकारों को प्रेरणा लेने की बात कही. आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके आयोजक प्रमोद कुमार साहू ने कहा कि हमें इस तरह के आयोजन से समाज और देश को दिशा देने की जरूरत है. मौके पर राजेश चन्द्र पांडेय, नरेश प्रसाद गुप्ता, राज कुमार साहू, मुखिया संगीता लकड़ा, मुखिया रंजीता एक्का, नीलम देवी आदि उपस्थित थे.  कार्यक्रम का संयोजन गुरमीत सिंह शेरगिल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में माखन प्रसाद चौरसिया, मो अलाउद्दीन पप्पू, अनिल साहू, इंदुभूषण रजक, इंदुभुषण पाठक, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, शिवम अग्रवाल  आदि लोग शामिल थे.

गीत ग़ज़लों की महफ़िल गुलज़ार रही
घंटों चंदवा वासियों ने उठाया आनंद

प्रेमचंद की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में चंदवा वासियों ने घंटों गीत ग़ज़ल की महफ़िल का खूब आनंद उठाया. कवि सम्मेलन में जहां एक ओर कवियों ने सामाजिक समरसता की बात कही तो कई शायरों ने आवाम की आवाज़ को बुलंद किया.  पलामू से आई किरण राज ने अपनी ग़ज़लों की महक छोड़ी तो रांची से आई मीणा बंधन ने श्रृंगार रस की रचनाओं से लोगों का मन जीता. जमशेदपुर से आई अंकिता सिन्हा ने बेटी की नज़्म सुनाकर लोगों को भावुक किया. वहीं रांची के ओज के कवि चंदन प्रजापति ने वीर रस की कविता सुनाकर लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना भरने का काम किया. वहीं पलामू से आए एम जे अज़हर ने कौमी एकता की बात कही. रांची की वरिष्ठ कवियत्री डॉ सुरेन्द्र कौर नीलम ने भाव पूर्ण गीत सुनाकर लोगों को भावुक किया. वहीं स्थानीय कवि गुरमीत सिंह शेरगिल ने अपनी हास्य व्यंग्य कविता और बेटी की एक भावुक कविता पाठ कर लोगों का मन जीता. वहीं रामगढ़ से आए सरोज झा झारखंडी ने अपनी शेर, मिसरे और गीत ग़ज़ल से शानदार समापन किया. मंच संचालक की भूमिका में नेहल सेराव्यी ने लोगों को खूब हंसाया और गुदगुदाया. 
कवि सम्मेलन का चंदवा वासियों ने भरपूर आनंद उठाया.

रिपोर्टर  : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.