एसपी कुमार गौरव ने फीता काटकर किया फाइनल मैच का शुभारंभ
लातेहार : बरियातू प्रखंड के साई क्लब शिबला में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। मैदान में पहुंचकर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और उनके व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
फाइनल मुकाबले में आकाशवाणी क्लब मूर्वे, सिमरिया (चतरा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, हिरिंग पतरातू, रामगढ़ की टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.