वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मां पहाड़ी मंदिर बुकरू में शिव मंदिर के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। पुजारी मोहन पाण्डेय ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद पूजा-पाठ के साथ शिव मंदिर के नव निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजा-अर्चना में निर्मल यादव,उदय गंझू, केशो गंझू, प्रकाश राम, मुंगेश्वर गंझू, मुरली प्रसाद गुप्ता, शिवनारायण यादव, विजय गंझू, विजय राम, संदीप गुप्ता, कृष्णा यादव, इतवा गंझू, दशई गंझू, राजू यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.