डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर JSLPS के दीदीयों के साथ संगोष्ठी आयोजित

लातेहार : सदर प्रखंड के ग्राम कुन्दरी में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिला समूह की दीदियों के साथ *"डायन के नाम पर महिला उत्पीड़न - एक सामाजिक कलंक" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, लातेहार, डॉ. चंदन ने कहा कि -

"डायन प्रथा मानवता पर एक कलंक है। यह एक गंभीर सामाजिक अपराध है। हमारे समाज में डायन जैसी कोई चीज नहीं होती। किसी के बीमार पड़ने या कोई अनहोनी होने के पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं, न कि किसी महिला का जादू-टोना।

यह केवल अंधविश्वास और मानसिक विकृति की उपज है। इस सोच को हमें अपने मन से निकालना होगा।

राज्य सरकार ने डायन प्रथा के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। इस कानून के तहत किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना, मारपीट करना या अपमानित करना दंडनीय अपराध है।

आप सभी SHG की दीदियां समाज की रीढ़ हैं। आप ही गांव में बदलाव की असली आवाज हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि अगर कहीं भी किसी महिला को डायन के नाम पर परेशान किया जा रहा हो, तो तुरंत मुखिया, पुलिस या जिला प्रशासन को सूचना दें। चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है।

आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि हम एक स्वस्थ, स्वच्छ, शिक्षित और अंधविश्वास मुक्त समाज का निर्माण करेंगे, जहां हर महिला सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन जी सके।"

कार्यक्रम के अंत में सभी दीदियों को डायन प्रथा के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।
 *मौके पर जिला जन सम्पर्क विभाग के सुश्री सुधा राज, सूर्यतनय सिंह,राकेश कुमार मिश्रा,दीपक कुमार, मुर्शीद अंसारी, संतोष कुमार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बबलू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.