मगध कोलियरी में सीआईएसएफ का छापा, चार वाहन जब्त जांच के दौरान वाहन चालकों से मारपीट
बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी में गुरुवार की मध्य रात्रि सीआईएसएफ द्वारा छापामारी अभियान चलाकर चार वाहनों को जब्त कर लिया है। बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह एवं थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि जब्त किए गए हाईवा में दो कोयला लोड है तथा दो खाली हाईवा है।सीआईएसएफ ने बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि गुरुवार की मध्य रात्रि सीआईएसएफ द्वारा अवैध परिवहन की जानकारी मिलने के बाद छापामारी अभियान चलाया। जिसमें दो कोयला लदा हाईवा को जब्त कर लिया।तथा कागजात की जांच की। उसके बाद शंका होने पर 12 नंबर बैरियर के समीप कई बैध कोयला ले कर आ रहे एवं कोयला लाने मगध कोलियरी जा रहे हाईवा चालक को जांच के नाम पर मारपीट कर दी। जिस के बाद ग्रामीण एवं महिलाएं उग्र हो गये। ग्रामीणों का आरोप था कि जांच के नाम पर सीआईएसएफ ने चालकों के साथ मारपीट करते हुए कई लोगों के मोबाइल भी लूट लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सीआईएसएफ के विरोध में जमकर नारे लगाए और गोलीताड़ के समीप सड़क जाम कर दिया।जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गया।सड़क जाम सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक 8 घंटा जाम रहा। ग्रामीणों का कहना था कि सीआईएसएफ द्वारा नियमों के विरुद्ध कोयला परिवहन कर रहे चालकों पर कार्रवाई करें। इस पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन गुरुवार की रात्रि कई खाली हाईवा चालक एवं राहगीरों के साथ मारपीट किया है जो गलत है। सीआईएसएफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इधर घटना की सूचना पाकर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, घटना जामस्थल पर पहुंचा, व जामकर्ता से वार्ता कर ग्रामीणों को समझ कर मामला शांत कराया। बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा है कि जब्त कोयला लदा हाईवा के कागजात की जांच कर प्राथमिक दर्ज की जाएगी।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.