सप्तमी के दिन बारेसांढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा क्षेत्र
रिपोर्टर : शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर बारेसांढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा टेटूक नदी से जल उठाकर शुरू हुई। इसके बाद यात्रा थाना गेट होते हुए लालमटिया के रास्ते जय भवानी क्लब पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मां दुर्गा के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
इस आयोजन में जय भवानी क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के अध्यक्ष सुजीत कुमार, सचिव विनय प्रसाद और कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.