मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल

 बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ा गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमला में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में रुदानी मासूमत, 80 वर्ष, पति स्वर्गीय मछिंद्र तूरी, अमित भुइयां, 9 वर्ष, पिता जमुना भुइयां, आयुष कुमार, 6 वर्ष, पिता टूना भुइयां और पीयूष कुमार, 8 वर्ष, पिता टूना भुइयां शामिल हैं। सभी दाढ़ा गांव, थाना बारियातू के निवासी हैं।मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग अपने घर के समीप खड़े थे। जहां मधुमक्खियां के काटने से घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के आपस में बताए जाते हैं।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.