लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस लाइन में शहीदों को नमन किया
लातेहार : 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन, लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को याद किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने अमर शहीदों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों तथा जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए कर्तव्य और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग, साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की और अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, सार्जेंट मेजर प्रमोद कुमार और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला बल तथा आईआरबी-4 के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.