बालूमाथ में ट्रैक्टर से गिरकर युवक घायल
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के धाधू ग्राम में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमृत उरांव 27 वर्ष पिता जागेश्वर उरांव ग्राम धाधू थाना बालूमाथ निवासी ट्रैक्टर में मकई लोड कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.