दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-मासियातू पथ पर मासियातू के समीप दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लाटू गांव, बरियातू निवासी लांबिया कुमारी 18 वर्ष, पिता रूपा उरांव, प्रीति कुमारी 16 वर्ष, पिता निर्मला उरांव और सुवंती कुमारी 18 वर्ष, पिता स्वर्गीय बालेश्वर उरांव अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सेरक जतरा देखने जा रही थीं. वहीं, ओल्हेपाठ, बालूमाथ निवासी सुनील उरांव 25 वर्ष पिता आशीर्वाद उरांव सेरक मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मासियातू ग्राम के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई. जिससे सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायलों में लांबिया कुमारी, प्रीति कुमारी, सुवंती कुमारी और सुनील उरांव समेत चार लोग शामिल हैं. ग्रामीणों की सहायता से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.