मकईयाटांड़ पुलिस पिकेट और बालूमाथ थाना के सामने चला वाहन जांच अभियान

लातेहार : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मकईयाटांड़ पुलिस पिकेट और बालूमाथ थाना के सामने दोपहिया वाहनों, बसों तथा अन्य भारी वाहनों की जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 46 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 26 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई में कुल 43,550 रुपये की राशि वसूली गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.