बालूमाथ में वाहन जांच अभियान, 26 वाहनों का चालान, ₹43,550 जुर्माना वसूला
बालूमाथ : बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मकईयाटांड़ पुलिस पिकेट और बालूमाथ थाना के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहिया वाहनों, बसों और अन्य भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 दोपहिया वाहनों, दो बसों और एक भारी वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान किया गया। इसके अलावा हाईवे पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 46 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 26 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई में कुल 43,550 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासन ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.