सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई
लातेहार : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशानुसार रविवार, 1 नवंबर को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में भारी वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 52,500 रुपये का ई-चालान काटा गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.