जेटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त और एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
लातेहार : जिले में रविवार को आयोजित जेटेट (J-TET) परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता हर हाल में बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं लातेहार पुलिस ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन कराने की प्रतिबद्धता जताई।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.