छठ व्रतियों के बीच बालूमाथ थाना परिवार ने किया फल सामग्री का वितरण, 200 लोगों को मिला लाभ
बालूमाथ : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बालूमाथ थाना परिवार की ओर से थाना चौक के समीप छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों के बीच फल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 200 छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों को फल सामग्री दी गई। मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, धीरज सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह सहित एएसआई रवि कुमार, अमित कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी ने यह वितरण किया।इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बालूमाथ छठ तालाब,झरीवा टोला,बड़का बालूमाथ एवं मकईयाटांड़ नदी स्थित छठ घाट पहुंचकर भी व्रतियों के बीच फल सामग्री का वितरण किया।
इस मौके पर थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक कल्याण का प्रतीक है।इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा करना और उनके बीच सहयोग करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश देता है। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की सेवा और सहयोग के लिए भी तत्पर है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.