पटाखा फोड़ने के दौरान किशोरी का चेहरा झुलसा
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के बड़का बालूमाथ ग्राम में पटाखा फोड़ने के दौरान एक नौ वर्षीय किशोरी का चेहरा झुलस गया। घायल किशोरी की पहचान मानसी कुमारी 9 वर्ष पिता मनदीप विश्वकर्मा, ग्राम बड़का बालूमाथ, थाना बालूमाथ के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी घर के बाहर पटाखा फोड़ रही थी। इसी दौरान पटाखा अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से उसका चेहरा झुलस गया। इसके बाद डॉ. दीपक कुमार द्वारा किशोरी का प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.