बालूमाथ में आस्था और उल्लास के बीच संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बालूमाथ : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक पूरे प्रखंड में छठ पूजा की धूम रही। छठ व्रतियों ने परंपरागत विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई। तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य वहीं चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब, झरिवाटोला छठ घाट, बड़का बालूमाथ छठ घाट तथा मकईयाटांड़ नदी,जरी, शेरेगडा, गणेशपुर, झाबर,मासियातू,आरा,चमातू स्थित छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सभी घाटों पर पूजा को लेकर आकर्षक सजावट,रोशनी और साउंड की व्यवस्था की गई थी। प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब में हिंद भारती स्वयंसेवी संस्थान की ओर से लाइट, साउंड और टेंट की व्यवस्था की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से रवि सिंह, अखिलेश भोक्ता,अर्जुन साव,संदीप प्रजापति, ऋषि कुमार प्रमोदसाव,गुडू सोनू सिह,अमित कुमार,सनी पांडे,पिंटू कुमार, मौसम सिँह,बबलू चौरसिया, लालदेव गंझू,सोनू सिन्हा की भूमिका रही। वहीं झरिवाटोला छठ घाट पर युवा क्लब की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई। जिसमें प्रकाश सिन्हा,अमित उज्जवल,शिव साहू,ललन गुप्ता, भुनेश्वर यादव,सुदामा प्रजापति, अशोक साव की भूमिका रही। बड़का बालूमाथ छठ घाट पर भी आयोजन समिति की ओर से रोशनी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जिसमें सूरज शाह,शिव सिंह,चंदन सिंह,महेंद्र भुइयां,गुड्डू सिंह, पुनी गंझू,जगरनाथ गंझू,विक्की सिंह की भूमिका रही ।चारों ओर छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे प्रखंड में आस्था, आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ महापर्व संपन्न हुआ। वही छठ पर्व के अवसर पर बालूमाथ पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दी और विभिन्न छठ घाट पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.