टेम्पो पलटने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल, एक रेफर

बालूमाथ : बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ एनएच 22 पर मंगलवार देर शाम गिद्दी मोड़ के समीप एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक टेम्पो से सामान पहुंचाने बगरा गए थे। सामान पहुंचाकर वापस घर लौटने के दौरान गिद्दी मोड़ के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दिलीप उरांव, 19 वर्ष, पिता रामचरण उरांव, पियूष यादव, 14 वर्ष, पिता रामसेवक यादव और अमित गंझू, 18 वर्ष, पिता बिहारी गंझू, तीनों ग्राम लोदमदाग, थाना बरियातू निवासी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, पियूष का पैर टूट गया है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.