सर्पदंश से महिला अचेत रेफर

बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड क्षेत्र के जबरा बरछिया गांव में खेत में धान काट रही महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे वह अचेत हो गई। महिला की पहचान चंचला देवी (24), पति विकास प्रजापति, ग्राम जबरा बरछिया, थाना बालूमाथ के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं खुशबू कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.