इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे हजारों बच्चे,दो परीक्षा केंद्र बनाए गए

बालूमाथ : इस्लामिक क्विज कॉम्पिटिशन 2026 की परीक्षा आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।प्रतियोगिता में लगभग दो हजार बच्चे एवं बच्चियां शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर दो केंद्र बनाए गए हैं। पहला केंद्र जामिया रशीदुल उलूम, चतरा और दूसरा आयशा गर्ल्स एकेडमी, बालूमाथ में निर्धारित किया गया है।आयशा गर्ल्स एकेडमी में पिछले कई वर्षों से बालिकाओं को दीनी एवं आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। संस्थान में आलिमा की शिक्षा के साथ मैट्रिक तक की पढ़ाई की व्यवस्था है। साथ ही छात्राओं की बेहतर तरबियत पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। पूरे आयोजन का संचालन मुफ्ती नजर तौहीद साहब मजाहिरी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में इस्लामी ज्ञान, शिक्षा के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।लातेहार एवं पलामू जिला के इंचार्ज मौलाना तौकीर आफंदी ने अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से पूरी तैयारी और उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल होने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.