सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित, महिला घायल

बालूमाथ : बालूमाथ- चतरा मुख्य पथ पर शनिवार को बरनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल से अनियंत्रित हो जाने से एक महिला गिरकर घायल हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी 32 पति सुरेंद्र कुमार रजक ग्राम सूजी, थाना चौपारण जिला हजारीबाग अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर सेरेगड़ा (बालूमाथ)आ रही थीं। इसी दौरान बरनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे सुनीता देवी गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.