हजारीबाग से लोहरदगा जा रहे युवक बाईक पलटने से घायल

बालूमाथ- लोहरदगा जिले के सीरम निवासी 24 वर्षीय विष्णु उरांव बालूमाथ में हुई एक दुर्घटना में घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विष्णु उरांव हजारीबाग से लोहरदगा अपने घर बाईक से वापस जा रहा था। इसी क्रम में बालूमाथ थाना अंतर्गत मकईयाटाड़ कुसमाही साइडिंग मोड के पास उसकी बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे विष्णु उरांव गिरकर घायल हो गया, मकईयाटाड़ पिकेट पुलिस की मदद से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज किया जा रहा है।
संवाददाता - मो० अरबाज
No Previous Comments found.