लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया कमिटी द्वारा बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित कर फूल मालाओं व अंगवस्त्र से स्वागत किया गया

लातेहार : लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में  पंकज तिवारी को लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा बनाए जाने पर लातेहार जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गूँजर उरांव के अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित कर फूल मालाओं व अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि पंकज तिवारी पार्टी के निष्ठावान प्रखर व समर्पित ब्यक्ति हैं। श्री तिवारी कांग्रेस में तीन दशकों से निस्वार्थकार्य करते आए हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि पंकज तिवारी को लम्बे समय से मीडिया प्रभारी के पद  कार्य करते रहे हैं। युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकु ने कहा कि पंकज तिवारी के जुझारू व कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं आलाकमान के निर्णय का स्वागत करते हैं। लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव ने कहा कि पंकज तिवारी देश के लिए लातेहार जिले में मीडिया से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ते रहे वह एक संघर्ष व्यक्ति हैं मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया व श्री तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर बरवाडीह विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ,बेतला के पूर्व मुखिया संजय सिंह ,कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन व मनोज सिंह आदी मौजूद रहे जिन्होंने माला पहनाकर व लड्डु खिलाकर स्वागत किया।

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.