कांग्रेस चंदवा प्रखंड अध्यक्ष पुनः बने असगर खान

लातेहार : चंदवा पथ निर्माण विभाग विश्रागार चंदवा में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री गुजर उरांव ने की जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लातेहार जिला सह प्रभारी डॉ श्री लाल अजय नाथ सहदेव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नए पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र निर्गत किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष असगर खान को पुनः मनोनयन किया गया।इसके साथ दो उपाध्यक्ष 1, इसरोज राय उर्फ छोटू 2गिदयौन खाखा। महासचिव के पद पर 9लोगों का मनोनयन किया गया।1कैलाश बैठा,2बालाजी उरांव,3अरुण भारती 4मनोज पासवान5नौशाद खान6करनलूस एक्का 7मंजू देवी8शीश आलम 9मुस्ताक खान को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया।साथ ही साथ चंदवा प्रखंड के दोनों मंडल अध्यक्ष को भी मनोनयन कर नियुक्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।श्री लक्ष्मण साहू जी को चंदवा पश्चिमी एवं चंदवा पूर्वी से श्री कुशेश्वर यादव जी को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित चंदवा प्रखंड
के वरिष्ठ कांग्रेसी श्री रामयश पाठक ,श्री निर्मल कुमार भारती,श्री राम शर्मा, मोफ़िल खान,दामोदर उपाध्याय, छतन राम एल एन टोपनो,राजन ताना भगत,अजमतउल्लाह अंसारी,अख्तर अंसारी,निशा देवी,मानती देवी,राजकुमारी देवी,मोहम्मद मुस्तफा,सज्जाद अली,रियाज अंसारी अनेकों लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई के साथ साथ संगठन को मजबूत बनाने पर अपने अपने संबोधन में विचार रखे। मंच का संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने की। धन्यवाद ज्ञापन श्री निर्मल कुमार भारती ने की, तत्पश्चात सभा की करवाई समाप्त की गई।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.