अंबेडकारैट पार्टी ऑफ़ इंडिया ने सौंपी नई जिम्मेदारियां, ब्रह्मदेव राम बने प्रदेश सहायक सचिव

लातेहार : रांची के नामकुम स्थित भूसुर A P I प्रदेश कार्यालय में रविवार को अंबेडकारैट पार्टी ऑफ़ इंडिया (A P I) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कमेटी के सचिव धीमान सुलेमान होरो ने की। बैठक में संगठन विस्तार और प्रदेश स्तर पर पार्टी की सक्रियता को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ब्रह्मदेव राम, पिता नरेश मोची, निवासी रहमत नगर, बालूमाथ, जिला लातेहार को झारखंड प्रदेश में सहायक सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। पार्टी ने ब्रह्मदेव राम को यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।इसके अलावा बैठक में पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। केंद्रीय कमेटी के सचिव पद की जिम्मेदारी सुलेमान होरो को दी गई है। वहीं झारखंड प्रदेश सचिव के रूप में ज्योति भेंगरा, चतरा लोकसभा प्रभारी के रूप में विमल लकड़ा और अन्य पदों पर मंगल सोरेन, देवनाथ मुंडा तथा संदीप मुंडा को मनोनीत किया गया है।नवनियुक्त सहायक सचिव ब्रह्मदेव राम ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने और दलित, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नए पदाधिकारियों की घोषणा से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। प्रदेशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि नई टीम के सहयोग से पार्टी की विचारधारा को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करने का संकल्प दिलाया गया। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी और झारखंड में सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देगी।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.